Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री ने विभिन्न ग्रामों में जाकर शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वारा ग्राम जिगना, नौनेर मडगुवा एवं बडौनी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सर्वप्रथम आप ग्राम जिगना पहुंचे जहां पर राघवेन्द्र मिश्रा के पिताश्री प्रभुदयाल मिश्रा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम नौनेर में अजय प्रताप सिंह हल्के भैया की हत्या विगत दिवस हुई थी।
जनसंपर्क मंत्री द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के पिता प्रतिपाल सिंह परमार को सांत्वना दी। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम मडगुवां में शिवदयाल दुबे के निधन पर शोक संवदेना प्रकट की और उनके पुत्र रामप्रताप दुबे को सांत्वना दी। इसी क्रम में जनसंपर्क मंत्री नगर पंचायत बडौनी पहंुचे जहां पर उन्होंने आनंद चैवे के पिता सतीश चैबे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, एडवोकेट महिपाल सिंह सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :