Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कृषि मंडी में हम्मालों व व्यापारियों के रूबरू हुए मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र

दतिया । जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र मंडी प्रांगण पहुंचकर हम्माल व व्यापारियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने सहभोज में भी भाग लिया। मंडी पहुंचने पर मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि जीतू कमरिया एवं उपाध्यक्ष धीरू दांगी तथा व्यापारियों ने जनसंपर्क मंत्री का स्वागत किया।
जनसंपर्क मंत्री द्वारा सर्वप्रथम हम्माल व तुलावटियों से बातचीत की। उन्होंने हम्मालों से पूछा कि एक रूपये किलो गेहूॅ चावल व नमक बच्चों को छात्रवृत्ति व शासन द्वारा दी जाने वाली अन्य सुविधाऐं मिल रही है कि नही। तुलावटियों ने सभी येाजनाओं से संबध में लाभान्वित होने की सहमति दी। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भावांत भुगतान येाजना के संबध में बातचीत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सेना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, जनपद उपाध्यक्ष कमलू चैबे के अलावा व्यापारी लख्खा टिलवानी, गुडडी साहू, सतेन्द्र यादव, संतोष पुरोहित, गोले साहू, बबलू बेड़र, उमेश दांगी, पप्पू सिघांनिया, शंकर साहू, पप्पू दलाल, चंदू साहू, आनंद साहू, पप्पा सेठ, ढप्पूराजा, महेश शुक्ला, छोटू तिवारी, अश्वनी पटेरिया, अशोक साहू, राजकुमार साहू, कल्लू हुररे, बृजेश ढेगुला बल्लू गोस्वामी, बल्ले शर्मा, मुरारी साहू, मनोज समाधिया, मंडी सचिव एसपी सारासवत, हम्माल में रामेश्वर साहू, गंगाराम यादव, गुलाव शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

Share This News :