Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कायस्थ समाज संगठित होकर आगे बढ़े: नरोत्तम

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कायस्थ एकता समागम एवं सम्मान समारोह का स्थानीय रतन वाटिका में दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान कायस्थ समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शाॅल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी के प्रमुख पंकज भैया ने की। इस अवसर पर एचएस खरे, सौरभ श्रीवास्तव, डब्बू श्रीवास्तव, तरूण श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्वत, आरबी श्रीवास्तव, श्रीमती रंजना भटनागर, नगर पालिका उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, सुमित सक्सैना आदि मंचासीन रहे।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कायस्थ समाज बुद्धिजीवी समाज है। मेरा पूरा सहयोग आपके साथ है आप लोग संगठित होकर विकास करें मेरा सहयोग रहेगा। इस दौरान योगेश सक्सैना, आरबी श्रीवास्तव, प्रभात श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। जिनमें सेवा निवृत्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर दयाल खरे, सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी उमाशंकर खरे, विपिन विहारी श्रीवास्तव, रिटायर प्रोफेसर द्वारका प्रसाद श्रीवास्तव, आरएस खरे, सेवा निवृत्त व्याख्याता हरीमोहन सक्सैना, उर्दू गजल लेखन में चित्रांश खरे, जूडो में सुगंधा श्रीवास्तव के नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन राधाकांत खरे द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन पटवारी संघ के उप प्रांताध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव ने किया।
कार्यक्रम में सेवा निवृत्त जिला जज पीके श्रीवास्तव, केएन श्रीवास्तव एडवोकेट, हरीहर निवास श्रीवास्तव एडवोकेट, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, डाँ. राकेश खरे, केके श्रीवास्तव, सोम खरे, आनंद श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, राम श्रीवास्तव, प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव, रजनी श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अनिरूद्ध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव कक्का, राजेश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, शैलेष श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Share This News :