Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
पीताम्बरा नगरी में अंतिम सांस तक सेवा करूंगा: नरोत्तम मिश्र

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि मानव सेवा में सबसे बड़ा सुख है। शोषित पीड़ित कमजोर वर्ग की सेवा तथा दतिया के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूॅ। पीताम्बरा माँ के चरणो में आया हूॅ पीताम्बरा नगरी में ही अंतिम सांस लूंगा। यह बात उन्होंने गहोई वैश्य समाज के नेत्र शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने की। नेत्र शिविर में 800 से अधिक नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया। इसके उपरांत जो उपयुक्त मरीज मिलेंगे उनका नेत्र आॅपरेशन किया जायेगा। इस अवसर पर विधायक प्रदीप अग्रवाल, प्रोफेसर आरपी नीखरा, श्रीमती सुनीता गंधी, राजेश मोर, मौलाना तईब खान, एडवोकेट रमेशचंद्र गंगेले आदि मंचासीन रहे। जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि आॅखे है तो जहान है वरना सब विरान है। नेत्र ज्योति प्रदान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। गहोई समाज इसके लिए बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि दतिया के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हूं। 2600 करोड़ की योजना से उद्गंवा क्षेत्र सिंचित होगा। सेवढ़ा के पास 1700 करोड़ की योजना सिंचाई के लिए सिंध नदी पर बन रही है। दतिया में 100 प्रतिशत जमीन सिंचित कर के दम लेंगे। किसान की आर्थिक स्थिति से ही व्यापारी जुड़े है। किसान की उन्नति में ही सबकी भलाई है दतिया को नंबर 1 बनाकर ही दम लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विध्धायक प्रदीप अग्रवाल ने सेवढ़ा में विकास कार्य के लिए जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र को धन्यवाद दिया। उन्होंने सनकुंआ धाम के सौन्दर्यीकरण की मांग की। सुभाष अग्रवाल ने हवाई पट्टी और मेडीकल काॅलेज के साथ दतिया में हो रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। प्रोफेसर आरपी नीखरा ने 108 एम्बुलेंस की तरह जनसम्पर्क मंत्री को सर्व सुलभ बताया। कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता गंधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में संत भावानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। गहोई समाज ने जनसम्पर्क मंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर रामबाबू सोनी, डाॅ. आरपी नीखरा, नाहर सिंह यादव, प्रशांत ढेंगुला, योगेश सक्सेना, डाॅ. डीके गुप्ता, बलदेव राज बल्लू, मैथलीशरण वरसैंया, रामशरण रूसिया, ओम प्रकाश विजपुरिया, पत्रकार गणेश सांवला, गोविन्द विजपुरिया, डाॅ. व्हीएस गुप्ता, एडवोकेट रामसहाय छिरौलिया, मुकेश गुप्ता, डाॅ. एके गुप्ता, संतोष कटारे, श्रीमती ऊषा नाहर, श्रीमती बबीता विजपुरिया, ओमप्रकाश बेडर, श्रीमती रश्मि कटारे, राजू गुगौरिया, रमेश गंधी, डाॅ. आरएस गुप्ता, डाॅ. प्रदीप उपाध्याय, राजू बिलैया आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. महेन्द्र चऊदा ने किया।

Share This News :