Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अटलजी का जन्मदिन

दतिया । जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय मोटल दतिया में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र रखकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंड़ित अटल विहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा मिलती है। वह तेजस्वी व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, मानव सेवा की मूर्ति रहे है। आज देश ही नहीं वल्कि पूरे संसार में उनका जन्म सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उनके जीवन एवं कृतित्व से मानव सेवा की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान विपिन गोस्वामी, पुष्पेन्द्र रावत, हरीओम सिंह यादव, भरत यादव, मुकेश यादव, रज्जन पटैल, विजय गुप्ता, मम्मू किलेदार, कमलू चैबे, मौलाना तईब खांन, भगवान सिंह कुशवाहा, सतीश यादव, बृजेश दुबे, प्रणव ढेंगुला, हरगोविन्द पाल, मौलाना तईब खांन, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, श्रीमती किरण गुप्ता, नेहा रजक, जीतू कमरिया, रामजी यादव, गौरव दांगी, सत्यम पण्ड़ा, आकश भार्गव, सुनील दुबे, मुखरैया, मान सिंह कुशवाहा सहित अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :