Homeखेल ,slider news,
टीम इंडिया की भाभी बनीं अनुष्का का युवराज ने रखा नया नाम

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मंगलवार 26 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी दी थी. यह रिसेप्शन सेंट रेजिस होटल में हुआ था. जिसमें बॉलीवुड से लेकर खेल जगत और राजनीतिक क्षेत्र की तमाम हस्तियां शामिल हुई थी.

इस मौके पर पूरी टीम इंडिया अपने कप्तान की इस खूबसूरत ग्रैंड पार्टी का हिस्सा बनी थी. इन सभी खिलाड़ियों में टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह भी शामिल थे. इस पार्टी में युवी ने कोहली और अनुष्का के साथ शानदार पल बिताए ही साथ में कुछ फोटोज भी क्लिक की.युवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने दोस्त विराट और 'रोजी भाभी' के साथ खिंचवाई एक तस्वीर पोस्ट की है. क्यों चौक गए न कि आखिर ये 'रोजी भाभी' हैं कौन? तो हम आपको बता देते हैं कि युवराज ने अनुष्का को शादी के बाद अब 'रोजी भाभी' का नाम दे दिया है.

Share This News :