Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
'अफगान गर्ल' शरबत बीबी पाकिस्तान में गिरफ्तार

इस्लामाबाद। à¤¨à¥‡à¤¶à¤¨à¤² ज्योग्राफिक पत्रिका की मशहूर 'अफगान गर्ल' शरबत बीबी को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने पेशावर शहर में गिरफ्तार कर लिया। वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के अनुसार, एफआईए सूत्रों ने कहा कि बीबी को एक जाली कंप्यूटराइज्ड राष्ट्रीय पहचान पत्र (सीएनआईसी) के लिए उनके घर से गिरफ्तार किया गया। बीबी के पास पाकिस्तान और अफगानिस्तान की दोहरी नागरिकता है और दोनों पहचान पत्र उनके पास से बरामद किए गए हैं।

एफआईए के एक अधिकारी ने कहा कि जिस अधिकारी ने शरबत बीबी को पहचान पत्र जारी किया, वह सीमा शुल्क विभाग में उपायुक्त के रूप में कार्यरत है और इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए उसे पहले ही जमानत मिल चुकी है। बता दें, गत साल राष्ट्रीय डाटाबेस और पंजीकरण प्राधिकरण (एनएडीआरए) ने शरबत बीबी और दो अन्य लोगों को तीन सीएनआईसी जारी किए। इन दोनों को बीबी ने अपना पुत्र होने का दावा किया था।

एनएडीआरए के नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर सीएनआईसी जारी किए गए थे। अधिकारी ने आगे कहा कि दिए गए पते पर उपस्थित संबंधियों ने प्रपत्र में पुत्र के रूप में बताए गए à¤¦à¥‹ लोगों को पहचानने से इनकार कर दिया है। वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के अनुसार, बिना वैध दस्तावेजों के विदेशी नागरिकों को सीएनआईसी जारी करने के लिए एनएडीआरए के अधिकारियों के साथ मिलकर एक जांच शुरू कर दी गई है।

शरबत बीबी 'अफगान गर्ल' के रूप में तब मशहूर हुईं, जब नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका के फोटोग्राफर स्टीव मैकर्की ने साल 1984 में पेशावर के बाहरी इलाके में नसीर बाग स्थित एक शरणार्थी शिविर में उसकी एक तस्वीर खींची। बीबी की तस्वीर को दुनिया भर में मान्यता तब मिली, जब वह साल 1985 में नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका के जून महीने के अंक के कवर पृष्ठ पर प्रकाशित हुई। उस समय वह मात्र 12 साल की थीं।

Share This News :