Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बच्चों को सब्जी, फल, दूध, गुड़ खिलाकर स्वस्थ्य रखें: नरोत्तम मिश्र

दतिया । मध्यप्रदेश के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम नीवरी में मध्यप्रदेश शासन द्वारा सहारिया परिवारों को एक हजार रूपये प्रतिमाह कुपोषण से मुक्ति हेतु राशि देने की योजना का शुभारंभ किया। यह राशि प्रति माह प्रत्येक परिवार की महिला के नाम से दी जायेगी। इस योजना के तहत् जिले में करीब 2300 सहारिया परिवार लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर एसडीएम दतिया क्षितिज सिंघल, डिप्टी कलेक्टर वीरेन्द्र कटारे, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण हीरेन्द्र कुशवाहा, सहायक संजय गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित सहारिया समुदाय की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सरकार एक रूपये किलो गेंहू, एक रूपये चावल व एक रूपये किलो नमक दे रही है अब इस योजना के माध्यम से एक हजार रूपये की राशि प्रत्येक परिवार की महिला सदस्य के खाते में दी जायेगी। शासन की मंशा है कि सहारिया परिवारों के बच्चे स्वस्थ्य और हष्ट पुष्ट रहे। इसके लिए यह राशि प्रतिमाह मिलेगी इसके द्वारा आप न केवल स्वयं बल्कि बच्चों को भी सब्जी, फल, दूध गुड़ आदि खिलाकर सुपोषित करें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सहारिया जनजाति के विकास के लिए कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत बड़ौनी की अध्यक्ष श्रीमती सावित्री सूत्रकार के अलावा वीर सिंह यादव, मुकेश यादव, रामस्वरूप सेन, सोनपाल मोगिया, जीतू कमरिया, श्रीमती कुमकुम रावत, सतीश यादव, गुड्डी साहू, विजय झण्ड़ा गुरू, सोनू इटौरिया, रामजी यादव, बड़ौनी नगर पंचायत के पार्षद, आदिम जाति कल्याण विभाग से जीवन बाबू, बड़े श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सहारिया युवाओं को मिलेगी बिना परीक्षा के नियुक्ति
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सहारिया जनजाति के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है अब इस जनजाति के युवाओं को बिना लिखित परीक्षा के शासकीय सेवाओं की भर्तियों में नियुक्ति दी जायेगी।

Share This News :