Homeslider news,
MA-PHD धारक शहाबुद्दीन ही था लालू के जंगलराज का प्रतीक, ऐसे बना सीवान का खूनी डॉन,

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन 11 साल बाद आज जेल से रिहा हो गए। उन्हें आज सुबह बिहार की भागलपुर जेल से रिहा किया गया। शहाबुद्दीन को हत्या के मामले में जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया है। जेल के बाहर उसके समर्थक भारी तादाद में मौजूद थे, उन्होंने अपने नेता का जोर-शोर से स्वागत किया। आपको बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने तेजाब से दो भाइयों की हत्या का चश्मदीद गवाह राजीव रौशन की हत्या के मामले में बुधवार को शहाबुद्दीन को जमानत दे दी थी।

Share This News :