Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री वृद्धजन डे केयर दिवस समारोह में शामिल हुए

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय झांसी विवाह वाटिका दतिया में वृद्धजन डे केयर दिवस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि वृद्वजन हमारे पूज्यनीय है एवं उनके जीवन के अनुभव हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। जनसंपर्क मंत्री ने कहा कि आज के युग में समय का बहुत महत्व है। तकनीकी नीति आने के कारण समय बहुत बदल गया है। कार्यक्रम के संयोजक संतोष गुवरेले उपस्थित रहे।
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वारा जिन वृद्धजनों को सम्मान किया गया उनमें गोविंददास समाधिया जो कि 108 वर्ष, उददू उद्दू उस्ताद, रामश्री गोस्वामी, हरीराम नीखरा, मातादीन शर्मा, जेपी यादव, लडे़ती देवी झां, रामनारायण तिवारी, हरी सिंह हरीश, रामदास दुवे के नाम शामिल है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना भटनागर ने किया। कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, व वृद्वजन उपस्थित रहे।

Share This News :