Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एकात्म यात्रा से शिवराज के अंक बढे

मध्यप्रदेश भर में आदि शंकराचार्य की निकाली जा रही एकात्म यात्रा से शिवराज सरकार के अंक बढे हैं। शिवराज की इस धार्मिक यात्रा को नर्मदा यात्रा से ज्यादा प्रतिवचन मिल रहा है। इस यात्रा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बहुत खुश हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सरकार द्वारा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रहण और जनजागरण के लिए निकाली जा रही एकात्म यात्रा सफल है। इस यात्रा से शिवराज सिंह को दोहरा फायदा दिखाई दे रहा है । इसमें एक ओर जहां सभी धार्मिक संगठन बढचढ कर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं सरकार के भी साथ खडे दिखाई रहने से दोहरा फायदा हो रहा है। अब घर घर अलख जगाने वाली यह एकात्म यात्रा शिवराज की नैय्या पार लगाकर ही दम लेगी इसे देखकर अब प्रतिद्वंदी दल भी परेशान हैं।

Share This News :