Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया पहुंचने पर मुख्यमंत्री की अगवानी की

दतिया। दतिया हवाई पट्टी पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की जिले के गणमान्यजन एवं अधिकारियों द्वारा अगवानी की गई। मुख्यमंत्री चैहान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला एवं पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक भी स्टेट प्लेन से दतिया हवाई पट्टी पर उतरे।
मुख्यमंत्री की अगवानी करने वाले में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, विधायक भाण्ड़ेरघनश्याम पिरौनिया, सेवढ़ा प्रदीप अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, आईजी चंबल संभाग उमेश जोगा, डीआईजी अनिल शर्मा, कलेक्टर मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, अपर कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This News :