Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने किया 58 लाख की मशीनों का लोकार्पण

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने नगर पालिका द्वारा मंगाई गई दो अत्याधुनिक मशीनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इन दो मशीनों में 32 लाख लागत की नई तकनीक युक्त फायर बिग्रेड तथा 26 लाख लागत की कचरा कंपेक्शन मशीन शामिल है।
जनसम्पर्क मंत्री द्वारा फायर बिग्रेड मशीन को स्वयं चलाकर देखा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्षयोगेश सक्सैना, प्रशांत ढेंगुला, सीएमओ नगर पालिका अनिल दुबे, पार्षद दीपक सोनी, मुकेश यादव, जीतू कमरिया, विनय यादव सहित अन्य पार्षदगण, गणमान्यजन तथा जनप्रतिनिधि उपस्थिति थे।

Share This News :