Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खटोला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

दतिया । जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम खटोला पहुंचकर प्रमोद लोधी की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि हाॅल ही में बिजली का करंट लगने से प्रमोद की मृत्यु हो गई थी। जनसम्पर्क मंत्री को जैसे ही ज्ञात हुआ वह खटोला पहुंचे उन्होंने प्रमोद के बच्चों को पुचकारा और माता-पिता को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया।

Share This News :