Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मौर्य ने की पीताम्बरा पीठ पर पूजा अर्चना

दतिया । उत्तर प्रदेश राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीताम्बरा पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान दतिया अपर कलेक्टर आशीष कुमार गुप्ता, झांसी के विधायक रवि शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। पीताम्बरा पीठ के पंड़ित डाॅ. कमलेश दुबे ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के बाद उप-मुख्यमंत्री हैलीकाॅप्टर से वापिस लौटे।

Share This News :