Homeslider news,
मध्यप्रदेश अग्रसर है, प्रगति की दौड़ में - जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा

जनसंपर्क, जल संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज मध्यप्रदेश पर केन्द्रित एक टी.वी कार्यक्रम में कहा कि देश का ह्रदय मध्यप्रदेश पूरी तरह स्वस्थ्य है और प्रगति की दौड़ में अग्रसर है। हमारा प्रदेश विकास के अनेक क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा आदि के क्षेत्र में नागरिकों को नई-नई सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। दस्यू उन्मूलन के साथ सुदुढ़ कानून व्यवस्था स्थापित की गई है। प्रदेश में जनकल्याण को अन्जाम दिया गया है। टी.वी. चैनल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के विकास की तस्वीर प्रस्तुत की।
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की कृषि क्षेत्र में प्रगति से किसान लाभान्वित हुए हैं। बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई। किसानों के लिए यह व्यवस्था सिर्फ मध्यप्रदेश में लागू है। राज्य को निरंतर 4 बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त होना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। प्रदेश में सिंहस्थ का सफलतम आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए निरंतर कार्य संपन्न हो रहे हैं।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक और विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :