Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारत ने पाक को दिया करारा जवाब, चार पाकिस्तानी पोस्ट किए तबाह

पाकिस्तान द्वारा शनिवार को किए गए सीजफायर उल्लंघन का भारत ने एक बार फिर करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में एलओसी के केरन सेक्टर में चार पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह कर दिया। भारतीय सेना द्वारा की गई यह कार्रवाई उस घिनौनी हरकत का मुंहतोड़ जवाब है जिसमें पाकिस्तान ने भारतीय सेना के जवान के शव के साथ बर्बरता की थी। सेना ने इस हरकत की कड़ी निंदा की थी और साफ कर दिया था कि इस बर्बर कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाएगा।
पाकिस्‍तान केरन और माछिल सेक्टर समेत एलओसी के तमाम इलाकों में रोज सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार को कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक और जवान शहीद हो गया। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ के जवान मंदीप सिंह शहीद हो गए थे। मंदीप सिंह सिख रेजिमेंट के थे।
शुक्रवार को पाक सेना की मदद से ही आतंकियों ने जवानों पर हमला बोला था, जिसका जवानों ने करारा जवाब दिया। इस दौरान मंदीप सिंह शहीद हो गए। भारतीय सेना ने इस कायराना हरकत का करारा जवाब देते हुए सोनावैली में पाक सैनिकों की तीन पोस्ट तबाह कर दिए थे। सेना के इस मुठभेड़ में एक आतंकी भी ढेर हुआ था। हालांकि मंदीप सिंह के शव के साथ बर्बरता करने वाला एक आतंकवादी पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी फायरिंग की आड़ में सीमा पार कर भागने में सफल हो गया था।

Share This News :