Homeslider news,
महिलाओं-बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश सरकार कृत-संकल्पित

इंदौर में इण्डिया टुडे समूह के ‘वूमन समिट एण्ड अवार्ड’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिये कृत-संकल्पित है। इस कार्य के लिये वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान की रक्षा के लिये प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएँ प्रारंभ की हैं। इन योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। à¤¬à¤¾à¤²à¤¿à¤•ाओं के जन्म पर अब लोग दुखी नहीं होते बल्कि खुशियाँ मनाते हैं। लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के बाद अब बालिकाएँ किसी पर बोझ नहीं रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में इण्डिया टुडे समूह के  ‘वूमन समिट एण्ड अवार्ड’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में समूह के सम्पादकीय निदेशक श्री राज चेंगप्पा, संपादक श्री अंशुमान तिवारी, प्रमुख सचिव जनसम्पर्क श्री एस.के. मिश्रा, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्री संजय दुबे सहित मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे। संचालन आज तक समूह के श्री सईद अंसारी ने किया। 

इन्हें मिला सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुल छह महिलाओं को अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिये सम्मानित किया।  à¤‡à¤¨à¤®à¥‡à¤‚ खेल के क्षेत्र में नि:शक्तजन के लिये आयोजित ओलम्पिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली सीता साहू, कला के क्षेत्र में श्रीमती कोमकली, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अर्चना सहाय, व्यापार के क्षेत्र में अर्चना भटनागर, युवा प्रशासनिक अधिकारी के रूप में छवि भारद्वाज तथा राजनीति के क्षेत्र में जबलपुर महापौर स्वाति गोडबोले को सम्मानित किया गया।  

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क <

Share This News :