Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
व्रजेश शर्मा ने छोड़ी कांग्रेस , बोले सिंधिया ब्राह्मण विरोधी

ग्वालियर । कांग्रेस नेता ब्रजेश शर्मा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर एक बार फिर बीएसपी की सदस्यता ग्रहण करली है। सदस्यता 15 जनवरी को बीएसपी प्रदेश प्रभारी मुकेश अहिरबार की मौजूदगी में पार्टी के ग्वालियर कार्यालय में ग्रहण की ।श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में घुटन हो रही थी , क्यों कि श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ब्राह्मण विरोधी हैं और जिस रमेश अग्रवाल को राजनीति की कोई जानकारी नहीं है ,उसे श्री सिंधिया दूल्हा बनाकर रखते हैं । श्री सिंधिया ने पिछले चुनाव में दो वैश्य समाज के लोगों को टिकिट दिया और दोनों हार गए , इसके अलाबा मेयर के चुनाव में सामान्य सीट पर पिछड़े वर्ग के दर्शन सिंह को टिकिट दिया बो भी हार गए । यह इसलिय किया ताकि विवेक शेजबलकर चुनाव जीत जाएं ।उन्होंने कहा कि में भितरबार से चुनाव की तैयारी कर रहा हूँ ।फिर निर्णय पार्टी को लेना है ।

Share This News :