Homeखेल ,
ईरान ने रखी थी हिजाब पहनने की शर्त, इंडियन शूटर ने गेम से नाम लिया वापस

बेंगलुरु। तेहरान में होने वाले एशियन एयरगन शूटिंग चैंपियनशिप से इंडियन स्टार शूटर और मौजूदा चैंपियन हिना सिद्धू अपना नाम वापस ले लिया है। उनके इस फैसले के पीछे वजह कोई चोट नहीं है, बल्कि ईरान में होने वाले इस टूर्नामेंट में महिलाओं के लिए हिजाब का ड्रेस कोड होना है। हिना ने इसी का जानकारी सोशल साइट पर दी।

ये दिया तर्क, कहा- मुझे अपना धर्म मानने दीजिए

सिद्धू ने कहा- आप अपने धर्म का पालन कीजिए, मुझे मेरा धर्म मानने दीजिए। अगर आप अपनी धार्मिक मान्यताओं को मुझे मानने के लिए विवश करेंगे तो मैं इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लूंगी। 3 से 9 दिसंबर के बीच होने वाली इस प्रतियोगिता के आयोजकों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखा- शूटिंग रेंज और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के महिलाओं के कपड़े इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के नियम-कायदों के तहत होने चाहिए।

हिना की जगह जाएगी ये शूटर

अब हिना की जगह 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हरवीन सराओ को भेजा जा रहा है। इसके अलावा एयर पिस्टल टीम में रुचिका विनरेकर और सर्वेश तोमर भी भाग लेंगे।

 

Share This News :