Homeslider news,
मध्यप्रदेश को बाल हृदय रोग मुक्त प्रदेश बनाया जायेगा

बाल हृदय उपचार योजना को नया रूप मिलेगा
उपचार व्यय की दो लाख की सीमा समाप्त होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर में बाल हृदय अभियान के शुभारंभ पर की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश को बाल हृदय रोग मुक्त प्रदेश बनाया जायेगा। इसके लिये पूर्व से चल रही मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना को नये स्वरूप में लागू किया जायेगा। योजना में 2 लाख रुपये की वित्तीय सीमा के बंधन को समाप्त किया जायेगा। योजना में अब राशि की कोई सीमा नहीं होगी। हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के इलाज में जितनी भी राशि की जरूरत होगी, राज्य शासन उपलब्ध करवायेगा।   

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाल हृदय अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन इंदौर ने मानवीय एवं संवेदनशील पहल à¤•र हृदय रोग से पीड़ित बच्चों के नि:शुल्क आपरेशन के लिये यह विशेष अभियान शुरू किया है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने की। इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शंकर लालवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मैंदोला तथा नगर निगम के पूर्व सभापति श्री कैलाश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। 

 à¤®à¥à¤–्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का पता लगाने के लिये विशेष अभियान शुरू किया जायेगा। à¤‡à¤¸ अभियान में चिन्हित बच्चों का विशेषज्ञों के माध्यम से नि:शुल्क इलाज/आपरेशन करवाया जायेगा। à¤‡à¤²à¤¾à¤œ/ऑपरेशन का सभी खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जायेगा। दिल्ली, चैन्नई, मुम्बई सहित अन्य शहरों के बड़े अस्पतालों में भी इलाज/आपरेशन करवाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में थेलेसीमिया तथा डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था भी की जायेगी।   

 

Share This News :