Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाकों को चारों तरफ से घेर लिया है। इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में कल रात बीएसएफ चौकियों और नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल रात जम्मू क्षेत्र के सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों में संघषर्विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ जम्मू फ्रंटियर के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) धर्मेंद्र पारीक ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से आर एस पुरा सेक्टर में रात के नौ बजकर 15 मिनट से गोलीबारी शुरू हुई जो तड़के तीन बजे तक रूक-रूककर होती रही।
पारीक ने साथ ही बताया कि रेंजर्स ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार बम दागे, हालांकि ये गोलीबारी बहुत प्रभावी नहीं थी। उन्होंने साथ ही बताया कि बीएसएफ ने गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। बता दें कि भारतीय सेना ने शनिवार को करारा जवाब देते हुए चार पाकिस्तनी पोस्ट तबाह कर दिया था।

Share This News :