Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोलारस ओर मुंगावली विधानसभा सीटें बीजेपी जीतेगी : नरोत्तम

कोलारस । प्रदेश के जल संसाधन ओर जनसंपर्क मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्र ने अपने चुनावी जनसम्पर्क अभियान में सभाओं में कहा कि मतदाता बातों पर नहीं काम और विकास पर वोट देगा । मुख्य मंत्री शिबराज सिंह चौहान ने इस इलाके के लिये करोड़ों रुपये की सौगात लोगों को दी है ओर काम भी शुरू हो गए हैं ।उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोग विकास के लिये वोट देते हैं और देंगे । जनता का बीजेपी को पूरा आशिर्वाद मिल रहा है।इसलिय हम कह रहे हैं कि दोनों सीटें बीजेपी जीतेगी । उन्होंने कहा कि पूरे देश मे बीजेपी की लहर चल रही है ।उन्होंने बिपक्ष पर आरोप लगाया कि उसने कोलारस ओर मुंगावली में कोई विकास कार्य नहीं कराया है ।बो सिर्फ बातें करते हैं , बीजेपी काम करने में विश्वास करती है । दोनों जगह जनता का भारी समर्थन बीजेपी को मिल रहा है ।

Share This News :