Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
उपचुनावः सिंधिया, नाथ, अरूण बुध को भरवाएंगे प्रत्याशियों का पर्चा

ग्वालियर। मुंगावली और कोलारस के उपुचनाव से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की एकता दिखाई देना शुरू हो रही है। बुधवार 31 जनवरी को दोनों उपचुनाव के लिए नामांकन भरवाने के लिए पहली बार कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एक साथ दिखाई देंगे।
कांग्रेस ने मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव और कोलारस से महेंद्र सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों के नामांकन भरवाने के लिए बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुरेश पचैरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया भी आएंगे। कमलनाथ सुबह दस बजे गुना पहुंचेंगे। वे छिंदवाड़ा से यहां पर पहुंच रहे हैं। वहीं सिंधिया सुबह दिल्ली से भोपाल आएंगे। यहां से सिंधिया, सुरेश पचैरी, अरुण यादव और दीपक बावरिया गुना के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह अपने क्षेत्र से सीधे गुना पहुंच रहे हैं। ये सभी नेता पहले मुंगावली जाएंगे। इसके बाद वे कोलारस जाएंगे।

Share This News :