Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डाॅ. मिश्र ने राज्यपाल आनंदीबेन से सौजन्य भेंट की

भोपाल। जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने नवनियुक्त राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। साथ ही पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं भी दी।
यहां बता दें कि आनंदीबेन पटेल ने 23 जनवरी को ही मध्यप्रदेश के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली थी। आनंदीबेन पटेल के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से लगातार उनसे मिलने आने वालों का तांता लगा हुआ है। बीते दिनों ही बीजेपी उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यपाल से भेंट की थी। अब डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देकर पुष्पगुच्छ भेंट किया। उल्लेखनीय है कि आनंदीबेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री भी रह चुकी है। 

Share This News :