Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का दौरा कार्यक्रम

दतिया जिला चिकित्सालय में गुरूवार एक फरवरी को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र शिविर का शुभारंभ करेंगे।

मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र पाँच दिवसीय दौरे पर एक फरवरी से पाँच फरवरी तक दतिया, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में रहेंगे। डॉ. मिश्र इन जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

Share This News :