Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने विद्युत सबस्टेशन का शिलान्यास किया

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम बहरूका में 2 करोड़ 7 लाख की लागत के दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 33/11 केव्ही विद्युत सबस्टेशन का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने सौभाग्य योजना की जानकारी दी तथा सूखा राहत के पैसे किसानों के खाते मंे भेजे जाने की भी जानकारी दी। इस दौरान एसई विद्युत मंडल अरूण शर्मा, डीई पीके शर्मा, जेई संदीप अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत् केन्द्र सरकार द्वारा प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें कितने भी दुर्गम स्थान पर लोग निवास कर रहे हो उन्हें बिजली का कनेक्शन देने के लिए जितनी भी राशि खर्च होगी उसका भुगतान शासन द्वारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि योजना का प्रमुख उद्देश्य विद्युत सुविधा उपलब्ध कराकर लोगों के जीवन में सुधार, बच्चों की पढ़ाई लिखाई, महिलाओं को खना-पानी में सुविधा, रोशनी, मोबाईल चार्ज, रोजगार के नए अवसर, सूचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, टीव्ही रेडियो आदि की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जनसम्पर्क मंत्री ने सूखा राहत की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम बहरूका में 719 किसानों को 35 लाख 17 हजार 815, बड़ेरा में 789 किसानों को 37 लाख 88 हजार 541 रूपये की राशि दी जा रही है। जिन किसानों ने अभी तक बैंक खाता आदि पटवारी को नहीं दिए हो वह तत्काल जाकर पटवारी अथवा तहसीलदार कार्यालय में दें। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी विपिन गोस्वामी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो का विस्तार से उल्लेख किया।

 

Share This News :