Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जनसम्पर्क मंत्री ने बांटी राहत राशि

दतिया । जनसम्पर्क डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने ग्राम सिरौल, रेड़ा एवं बुधेड़ा पहुंचकर सूखा राहत राशि वितरण की जानकारी दी। उन्होंने स्थानीयजन की समस्या सुनीं और उनके निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम रेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणजन द्वारा राघवेन्द्र दांगी के नेतृत्व में जनसम्पर्क मंत्री का भव्य स्वागत किया। उन्होंने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि रेड़ा में 54 लाख 37 हजार 216 रूपये की राहत राशि 422 किसानों को वितरित की जायेगी।
ग्राम सिरौल पहुंचने पर स्थानीयजन ने जनसम्पर्क मंत्री को घोड़े पर बैठालकर ग्राम भ्रमण कराया। ग्रामीणजन से भेंट के पूर्व आप स्थानीय भागवत कथा में सम्मिलित हुए। उन्होंने व्यास पीठ पर पुष्पहार चढ़ाकर आर्शीवाद लिया। ग्राम सिरौल में ग्रामीणजन को संबोधित करते हुए जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि गांव, गरीब, किसान के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। गांव के 715 किसानों को 46 लाख 75 हजार 356 रूपये की राशि मिली है। उन्होंने सौभाग्य योजना के तहत् मुफ्त बिजली कनेक्शन की भी जानकारी दी। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा ग्रामीणजन की मांग पर गांव में पेयजल समस्या के निरकारण हेतु कार्यवाही करने तथा खेतों में पानी के लिए नहर बनवाने की भी घोषणा की।
ग्राम सिरौल में अयोध्या प्रसाद पटैल, हरीराम दांगी, अजय दुबे, बहादुर सिंह दांगी, सुनील यादव आदि ने पुष्पहारों से जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत किया। ग्राम बुधेड़ा पहुंचने पर बान सिंह राजपूत के साथ ग्रामीणजन ने जनसम्पर्क मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि गांव में 475 किसानों को 29 लाख 47 हजार 80 रूपये की सूखा राहत मिलेगी। गढ़ी में 513 किसानों को 19 लाख 49 हजार 276 रूपये की राशि दी जायेगी। पहाड़ी में 474 किसानों को 24 लाख 824 रूपये की राशि दी जायेगी। इस दौरान विपिन गोस्वामी ने दतिया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो को विस्तार से बताया।

Share This News :