Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही ,3 सस्पेंड

ग्वालियर। नाबालिग बालिका को घर में अकेला पाकर घुसे पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी। जब मासूम की मां ने युवक की हरकत का विरोध किया तो उनकी मारपीट कर जान से खत्म करने की धमकी दे डाली। घटना की शिकार पीडि़ता थाने में गुहार लगाती रही लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। एफआईआर में देरी होने पर एफआईआर में देरी होने पर एसपी ने प्रभारी थाना प्रभारी और महिला थाने में पदस्थ दो एसआई को सस्पेंड कर दिया। सिद्धेश्वर नगर निवासी दस वर्षीय मासूम बालिका बुधवार की रात करीब आठ बजे घर पर अकेली थी, जबकि उसकी मां पास ही स्थित दुकान पर सामान लेने गयी हुई थी। उसे अकेला देख कर पडौसी दिनेश कुशवाह वहां पर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच मासूम की मां वहां पर आ गई। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनकी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे कर भाग निकला। घटना की शिकार पीडि़ता मासूम को लेकर थाने पहुंची। जहां पर प्रभारी थाना प्रभारी छोटे सिंह तोमर ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के लिए महिला थाने में पदस्थ एसआई अंजू दुबे को कॉल करने के लिए कंट्रोल को बताया। कंट्रोल ने अंजू दुबे को कॉल किया तो उनका नंबर नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने महिला थाने में पदस्थ एसआई गायत्री राजावत को कॉल किया। इसी तरह रात 12 बजे तक एक भी महिला सब इस्पेक्टर थाने नहीं पहुंची। जब इसका पता एसपी डॉ आशीष कुमार को चला तो उन्होंने तत्काल महिला एसआई अंजू दुबे, गायत्री राजावत और प्रभारी थाना प्रभारी छोटे सिंह तोमर को सस्पेंड के निर्देश दिए।

Share This News :