Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
251 जोड़ों की शादी, हर वधू को मायके का अहसास

ग्वालियर के जनउत्थान न्यास की बात निराली है। इस वर्ष 251 जोड़ों की शादी का लक्ष्य लेकर निकले न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिकरवार व सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता ने अनूठी व्यवस्थायें की है। शादी फुलैरा दौज 17 फरवरी को कटोराताल के सामने थीम रोड मैदान पर होंगी। वहीं उससे पहले शादी में दुल्हन बनी कन्यायें 15 फरवरी को मेंहदी, तेल व महिला संगीत में भी शिरकत करेंगी, ताकि इन वधुओं को कतई ऐसा न लगे कि सामूहिक विवाह में रस्में निभाई नहीं गई।
जनउत्थान न्यास के अध्यक्ष डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार और सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सांध्यदेश डाॅट काॅम को बताया कि इस बार सामूहिक विवाह कार्यक्रम को पूरा पारिवारिक वातावरण दिया है। विवाह में सभी जोड़ों को गृहस्थी के 26़ प्रकार का अति आवश्यक सामान व श्रृंगार सामग्री भी प्रदान की जायेगी। वहीं दोनों पक्षों के 30-30 लोगों के भोजन की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए वर-वधू पक्ष को पहले से ही कूपन दे दिये जायेंगे।
सचिव चंद्रप्रकाश गुप्ता चंदू के अनुसार जनउत्थान न्यास का यह तीसरा निःशुल्क सामूहिक विवाह का कार्यक्रम है और इसको सफल बनाने के लिए इसमे विभिन्न टीमों का गठन किया गया हैं, स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इसमे जोड़ों को आर्शीवाद देने पधार रहे है। चंदू ने सांध्यदेश डाॅट काॅम को बताया कि वर वधू को सामूहिक विवाह में पारिवारिक वातावरण महसूस हो, इसके लिए मंगल गीत, शहनाई, महिला संगीत, मेंहदी व तेल चढ़ाने की पारिवारिक रस्में पूरे विधि विधान से होंगी।

Share This News :