Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मुंगावली-कोलारसः जी जान लगा रहे हैं ज्योतिरादित्य

मुंगावली और कोलारस विधानसभा के लिए होने जा रहे उप चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह कमर कसकर तैयार हैं। इतना ही नहीं उनका प्रयास यह है कि दोनों सीट मुंगावली और कोलारस में सरकार की एंटी इनकमवेंसी का लाभ उठाते हुए पटकनी दी जाए।
इसके लिए उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर अधिक से अधिक वोट डलवाने का प्रयास कर रहे हैं। अब दोनों सीटों का परिणाम क्या होगा इसका अभी इंतजार है। लेकिन जिस प्रकार से सिंधिया उप चुनाव को नाक का बाल मानकर चल रहे हैं इसी प्रकार से यदि वह सभी चुनावों में लगें तो परिणाम कुछ बदल सकेगा अन्यथा वह केवल हवा हवाई नेता ही माने जाएंगे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी भी दोनों सीटों पर अपनी पूरी दम लगा रही है। भाजपा के कई कददावर नेता दोनों विधानसभा क्षेत्रों में दिन रात एक कर जीतने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन राजनैतिक पंडितों का मानना है कि दोनों सीटों में से एक कांग्रेस के पक्ष में और एक भाजपा के पक्ष में जाएगी। अब देखना है कि पूर्व मंत्री की कोशिश रंग लाएगी या फिर राजनैतिक पंडितों के कयास कि एक कांग्रेस और एक भाजपा के पक्ष में जाएगी इसका इंतजार रहेगा।

Share This News :