Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया को मिला जयवर्धन का साथ, आज से डालेंगे डेरा

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को युवा विधायक जयवर्धन सिंह का उपचुनावों में साथ मिला है। जयवर्धन कोलारस और मुंगावली में दो दिन रहकर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।
यहां बता दें कि जयवर्धन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सुपुत्र है और राधौगढ़ से विधायक। जयवर्धन आज दोपहर 12 बजे कोलारस में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। बाद में उनका जनसंपर्क का कार्यक्रम भी है। मंगलवार 20 फरवरी को जयवर्धन मुंगावली में भी दोपहर 12 बजे एक चुनावी रैली संबोधित करेंगे। दोनों ही स्थानों पर जयवर्धन के साथ सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस प्रत्याशी भी होंगे। यहां बता दें कि अभी हाल ही में हुये नपा चुनावों में राधौगढ़ में जयवर्धन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।

Share This News :