Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
कोलारस में विकास की जिम्मेदारी भाजपा और शिवराज की- मुख्यमंत्री

कोलारस। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता की भलाई के लिए होते है,लेकिन कांग्रेस ने खुद के स्वार्थ के लिए जनता की भलाई को हमेशा नजरअंदाज किया है। भावांतर भुगतान की राशि सब जगह वितरित हो चुकी है लेकिन शिवपुरी और कोलारस में यह राशि वितरित न हो जाए इसके लिए कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करने लगी है क्योंकि उनका जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य विकास को रोकना है। कांग्रेस की प्राथमिकता में विकास नहीं सिर्फ चुनाव है। जबकि कोलारस में विकास की जिम्मेदारी भाजपा और शिवराज की है। यह बात मुख्यमंत्री ने आज कोलारस के लुकवासा,बड़ोखरा,अकझिरी,गढ़,कार्या,बिजरोनी में हेलीकॉप्टर से पहुंचकर विशाल जनसभाओ और धोबीपुरा,सहराना,मगरोंनाचक,खतौरा,रामगढ़,देवरी,बरोदिया,मेगोना,मदवासा,तरावली,इज्वारा,में जनदर्शन में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। सभाओ के पूर्व मुख्यमंत्री जब हेलीपेड पर पहुचे तो बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सभाओं में मौजूद हजारों की संख्या में ग्रामीणों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए जितने काम भाजपा सरकार ने किए है। 50 साल में वो काम कांग्रेस नहीं कर पायी। समाज में जो पिछड़ गए है उन्हें आगे लाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, लिखाई, दवाई और रोजगार के इंतजाम मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है और प्रदेश सरकार ने यह तय किया कि मध्यप्रदेश की धरती पर जितने भी गरीब भाई बहन है उन्हें 1 रूपए किलो गेहु, चावल, नमक उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब परिवार को एक दिन की मजदूरी में एक महीने का राशन उपलब्ध करवाने का काम भाजपा ने किया है। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसको रहने के लिए घर हो और मध्यप्रदेश की सरकार ने यह तय किया कि जितने भी गरीब है उन्हें जमीन का मालिक बनाया जायेगा ताकि सम्मान और स्वाभिमान से अपना जीवन यापन कर सके इसके लिए भाजपा सरकार ने पट्टे देने का अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना योजना के माध्यम से हर गरीब को झोपड़ी की जगह पक्के मकान बनाकर देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। केन्द्र सरकार 60 प्रतिशत और मध्यप्रदेश सरकार 40 प्रतिशत राशि मिलाकर गरीबों का घर बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर के कथन अनुसार समाज के पिछड़े पंक्ति के बेटा बेटियों को शिक्षित और संपन्न बनाने का काम सरकार कर रही है। इसके लिए पहली से बारहवी तक निशुल्क किताबें,स्कालरशिप, यूनिफार्म, ज्ञानोदय विद्यालय जैसे अन्य सुविधाएं देने का काम सरकार लगातार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार का एक मात्र लक्ष्य कोलारस को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने जनता से पूछा कि सिंध नदी पर स्टाप डेम बनाने की बात जब आती थी तब कांग्रेस के नेता कहां थे ? खेतों तक पानी पहुचाने के लिए सिंध नदी पर स्टाप डेम बनाने की बात भाजपा सरकार ने की है और भी कोलारस की जनता के लिए बेहतरी के काम भाजपा सरकार ने किया है। बदरवास में काॅलेज, कोलारस और रन्नौद के विकास कार्यो की सौगात देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास पर विश्वास करती है। आने वाले 5 माह में कोलारस में सर्वोच्च विकास होगा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि कांग्रेस को बता दो कि जो विकास करेगा उसे वोट देंगे। वोट की ताकत सबसे बड़ी है। इसे बेकार न जाने देंगे। विकास के लिए कमल का बटन दबाए और भाजपा प्रत्याशी श्री देवेन्द्र जैन को भारी मतों से विजयी बनाए। कांग्रेस की तकलीफ मामा दिलों में न बैठ जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने विकास के दम पर जनता में विश्वास बनाया है। जिससे कांग्रेसी परेशान है। कोलारस के विकास में हम जी-जान से जुटें हैं। कांग्रेस नेताओं को इस बात की तकलीफ है कि अगर मामा जनता के दिल में बैठ गया तो उनका क्या होगा ? कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य सिर्फ छवि धूमिल करना है। कांग्रेस झूठ और फरेब की राजनीति करती आयी है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंत्री श्री लालसिंह आर्य,राजयमंत्री राजू बाथम, महापौर विधायक श्री प्रहलाद भारती, श्री कैलाश जाटव,श्री अशोक अर्गल, पूर्व विधायक श्री वीरेन्द्र रघुवंशी, श्री ओमप्रकाश खटीक, सुरेंद्र शर्मा,श्री माखनलाल राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस एवं बसपा कार्यकर्ता लुकवासा में सभा के पश्चात बड़ी संख्या में बसपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने संकल्प लेकर विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से विजयी हो इसके लिए वे प्राणपण से चुनावी सभा में जुटेंगे। कांग्रेस के श्री मानसिंह उज्जेनिया, श्री विवेक औझा एवं बसपा के श्री ओंकरिया जाटव, हरपाल सिंह जाटव, श्री उदयभान सिंह जाटव, श्री रतिराम जाटव, श्री किशन जाटव, घंसुराम जाटव, श्री रघुवीर जाटव, श्री प्राणसिंह जाटव, श्री श्यामलाल जाटव, श्री बाबूलाल जाटव, श्री पूरनसंह जाटव, श्री मनसिंगा जाटव, श्री राजू जाटव, श्री बाबूलाल मेंबर, श्री राजेन्द्र जाटव, श्री बलवीर जाटव, श्री नागराज जाटव, श्री रामलाल जाटव श्री सीताराम जाटव, श्री कैलाश जाटव, श्री करण जाटव, श्री धमेन्द्र जाटव, श्री गजराज पाल, श्री पूरणसिंह ओझा, श्री मगनसिंह भदौरिया, श्री पंकज कंजर, श्री सिरनाम भदौरिया, श्री कंमोदी जाटव, श्री अरवीर जाटव, श्री हरिया मेंबर, श्री लतुआ चडार, श्री गजुआ जाटव, श्री लक्ष्मीनारायण जाटव, श्री सोनू जाटव, श्री राहुल खरे भाजपा में शामिल हुए।

Share This News :