Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राहत की चाय कार्यक्रम में पहुंचे जनसंपर्क मंत्री

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने राहत की चाय एवं बिजली के विस्कुट कार्यक्रम के तहत ग्राम दुर्गापुर एवं निचरौली का दौरा किया। उन्होंने सूखा राहत राशि की किसानों को जानकारी देेते हुए कहा कि जिन लोगों की राहत राशि रह गई है वह अपने बैंक पासपुक, समग्र आईडी एवं आधार नम्बर पटवारी को दें।
ग्राम दुर्गापुर में जनसम्पर्क मंत्री ने बताया कि दुर्गापुर के 675 किसानों को 32 लाख 31 हजार 560 रूपये की राशि सूखा राहत के रूप में मिलेगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गांव, गरीब और किसान के हित में काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि किसानों को सूखे की मार से बचाने के लिए गांव-गांव जाकर राहत राशि बांट रहे है। इस दौरान विपिन गोस्वामी ने दतिया में हो रहे विकास कार्य का उल्लेख किया।
इस दौरान विश्वनाथ भारती, योगेश सक्सैना, विनय यादव, बृजेश यादव, जीतू कमरिया, सतीश यादव, दिनेश शर्मा, मनीराम शर्मा, पप्पू सिजरिया, रामजी यादव, श्रीमती पिंकी सगर, श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया, श्रीमती रेखा सोनी, श्रीमती शशि पस्तौर, श्रीमती कुमकुम रावत आदि उपस्थित थे।

Share This News :