Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
5 से 7 मार्च तक फाग महोत्सव: मंत्री मिश्र

दतिया । दतिया की जनता को साहित्यक, सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र के विशेष प्रयासों से प्रतिवर्ष फाग महोत्सव का आयोजन स्थानीय स्टेड़ियम दतिया मे किया जाता है। इस बार यह महोत्सव 5, 6 एवं 7 मार्च को होगा।
जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने इस संबंध में बैठक ली। बैठक जनसम्पर्क मंत्री के निवास पर सम्पन्न हुई। जिसमें विभिन्न समितियों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे पत्रकार जगत शर्मा ने बताया कि 5 मार्च को प्रसिद्ध फिल्मी गायिका पलक मुच्छाल द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। दूसरे दिन 6 मार्च को कवि सम्मेलन होगा जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कवि उपस्थित रहेंगे। तीसरे दिन 7 मार्च को प्रसिद्ध फिल्मी गायक उदित नारायण अपने गीतों की प्रस्तुति देंगे। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि दतिया हब सब की है। फाग महोत्सव हमारा है इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी उसके गरिमा और सम्मान को दृष्टिगत रखते हुए सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को टीम भावना से काम करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, मंनिदर सिंह, राजेश मोर, कपिल मुड़िया, मानदाता सिंह परमार, सुनील कनकने, रविन्द्र परमार, रूपेश श्रीवास्तव, रामकुमार भट्ट, प्रदीप काले, सुमित रावत, मान सिंह यादव, सलीम खांन आदिल खांन, नेहा सोनी, आशा मिश्रा, किरण कुशवाहा, मीरा रस्तोगी, डाॅ. लखन सोनी, जीतेश खरे, अंकुर खरे, पुनीत टिलवानी, दीपक विलैया, भानू शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विकास चतुर्वेदी, राजू त्यागी, नयन गोस्वामी, अक्षेष श्रीवास्तव, रविन्द्र कुशवाहा, राजेश शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, गणमान्यजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share This News :