Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम ने की 1.80 करोड़ मजदूरों के लिए रोटी, मकान, शिक्षा की घोषणा

जबलपुर। à¤µà¤¿à¤§à¤¾à¤¨à¤¸à¤­à¤¾ चुनाव 2018 के लिए सरकार हर तबके को लुभाने में जुट गई है। शनिवार को जबलपुर के पनागर में राज्य स्तरीय असंगठित क्षेत्र के श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई घोषणाएं कीं। रोटी, कपड़ा, मकान से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा फ्री देने का ऐलान किया। बिजली में बढ़े बिल की झंझट से मुक्ति देते हुए फ्लैट 200 रुपए महीना तय कर दिया। इस योजनाओं से प्रदेश में सीधे तौर पर 1.80 करोड़ श्रमिकों को फायदा देने का दावा किया गया है। सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब एक लाख श्रमिक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के करीब पहुंचकर उनका दिल जीतने का प्रयास किया।

51 मिनट तक सिर्फ घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मजदूरों के लिए बोले। उन्होंने कहा देश-प्रदेश बनाने वाले मजदूर यदि पीछे रह गए तो विकास का कोई मतलब नहीं। मेरे लिए मजदूरों की सेवा भगवान की सेवा है। विकास दर चाहे कितनी भी बढ़ जाएं जब तक मजदूरों का विकास के बिना इसके कोई मायने नहीं। मुख्यमंत्री ने करीब 51 मिनट के भाषण में मजदूरों के लिए 17 से ज्यादा घोषणाएं की।

Share This News :