Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
रक्षा मंत्री सीतारमन का मुख्यमंत्री ने विमानतल पर किया स्वागत

ग्वालियर । भारत की रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन के ग्वालियर आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर और विधायक भारत सिंह कुशवाह ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
सेना के विमानतल पर भारत की रक्षा मंत्री श्रीमती सीतारमन सेना के हवाईजहाज से दोपहर लगभग 1.30 बजे ग्वालियर पधारीं। ग्वालियर विमानतल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर महापौर विवेक नारायण शेजवलकर एवं विधायक भारत सिंह कुशवाह ने भी उनकी अगवानी की। रक्षा मंत्री श्रीमती सीतारमन ने विमानतल के विश्रामगृह में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की।
चर्चा के उपरांत केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन के साथ मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सेना के हैलीकॉप्टर द्वारा मुरैना में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिये रवाना हुए। विमानतल पर ग्वालियर संभाग के आयुक्त बीएम शर्मा, आईजी अंशुमन यादव, एसपी डॉ. आशीष, एडीएम शिवराज वर्मा सहित सेना के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This News :