Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
मंत्री पवैया नागरिकों संग खेलेंगे होली , दीं शुभकामनायें

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया ने रंगों के पर्व पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के नागरिकों को शुभकामनायें दी हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है। यह भक्त प्रहलाद की भक्ति और निष्ठा की विजय का स्मरण दिलाने वाला त्यौहार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ग्वालियर की गौरवशाली परंपरा के अनुसार रंगों के त्यौहार को हर्ष, उल्लास और शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री पवैया अपने निवास सेवापथ, 44-ए, ओल्ड झॉसी रोड पर 2 मार्च को पूर्वान्ह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक नागरिकों से होली पर्व के अवसर पर मुलाकात करेंगे।

Share This News :