Homeराज्यो से ,
ये कैसा समाजवाद? बेहाल है लोहिया का परिवार, अखिलेश इनसे मिलते तक नहीं

आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह है। पार्टी ने आज अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। मुलायम सिंह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को आदर्श मानते हुए अपनी पार्टी की स्थापना की थी और समाजवाद का नारा बुलंद किया था। लेकिन क्या समाजवादी पार्टी और खुद मुलायम सिंह ने इस परिवार की कभी सुध ली? मुलायम तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री और एक बार केंद्र में रक्षामंत्री रह चुके हैं। लेकिन उन्होंने अपने एकमात्र आदर्श लोहिया के परिवार और घर की कभी सुध ली हो ऐसा लगता नहीं। आईबीएनखबर ने अकबरपुर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जानने की कोशिश की कि कैसे लोहिया के परिवार को भुला दिया गया।

Share This News :