Homeराज्यो से ,
‘राहुल BJP के लिए ऐसा इंश्योरेंस, जिसका प्रीमियम BJP को नहीं भरना पड़ता’

पणजी। असम के वित्तमंत्री हेमंता बिस्वसर्मा ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। हेमंता बिस्वसर्मा ने असम चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ दिया था।
गोवा के पणजी में चल रही इंडिया आईडिया कॉन्क्लेव में हेमंता ने OROP को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। साथ ही आईबीएनखबर से बात करते हुए हेमंता ने कहा कि राहुल गांधी लाख बहाने OROP को लेकर बनाएं, पर जमता उनसे सवाल पूछेगी ही कि जब यूपीए-1, यूपीए-2 में कांग्रेस के पास पूरी ताकत ती, तब वो बिल पास क्यों नहीं हुआ?
हेमंता ने कहा कि राहुल गांधी बीजेपी के लिए ऐसा इंश्योरेंस हैं, जिसके लिए बीजेपी को प्रीमियम भी नहीं देना पड़ता। राहुल गांधी जबतक रहेंगे, तबतक बीजेपी की सीट्स बढ़ती रहेंगी।
बता दें कि हेमंता असम में बीजेपी की जीत के लिए सबसे बड़े सूत्रधार बनकर उभरे। उन्होंने उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्यों के सिविलियम इलाकों में सेना को हटाने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सेना हालात के मुताबिक खुद ही नागरिक इलाकों से हट जाएगी और धीरे धीरे स्थानीय पुलिस सुरक्षा के लिए मोर्चा संभाल लेगी।

Share This News :