Homeslider news,
BJP के मुख्यमंत्रियों की बैठक, 25 सितंबर तक तय होगा गरीब कल्याण एजेंडा

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶, महाराष्ट्र और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने भाजपा का ‘गरीब कल्याण एजेंडा’ निर्धारित करने लिए बैठक की। पार्टी के गरीब कल्याण एजेंडे पर मुख्यमंत्री निवास पर विचार विमर्श किया। गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में अगले साल और मध्यप्रदेश में 2018 में होने वाले चुनावों को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर जनता का साधने में जुटी है।
 
प्रधानमंत्री ने सौंपा जिम्मा
बैठक के बाद फड़नवीस और दास की मौजूदगी में चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि गरीब कल्याण एजेंडा बनाने का जिम्मा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी कमेटी का सौंपा था। उन्होंने कहा, ‘गरीबी हटाओ और गरीब कल्याण की बात बरसों पहले से होती आ रही है। कांग्रेस भी यह नारा देती रही है, लेकिन यह नारा, नारा ही रह गया। गरीबी हटी नहीं और गरीबों का कल्याण नहीं हुआ।’ ‘भाजपा की प्रेरणा और आधारभूत दर्शन देने वाले पंडित दीनदयाल का यह जन्मशताब्दी वर्ष है। दीनदयालजी ने कहा था कि दरिद्र की सेवा ही भगवान की पूजा है। उन्हीं से प्रेरणा लेकर भाजपा अध्यक्ष और प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण एजेंडा बनाने का फैसला लिया। कुछ राज्यों में गरीबों के कल्याण की अलग-अलग योजनाएं चल रही है। यह योजनाएं और अधिक व्यापक हों और गरीबों का सही अर्थों में कल्याण हो।’ उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती है और कालीकट में भाजपा की राष्ट्रीय परिषद का सम्मेलन है। उससे पहले हमें यह एजेंडा बनाकर पार्टी अध्यक्ष और प्रधानमंत्री को सौंपना है।
 
रोटी, कपड़ा मकान के साथ दवाई-कमाई भी 
चौहान ने कहा कि इस बैठक में इस एजेडें पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। मूल रूप से रोटी, कपड़ा और मकान के साथ पढ़ाई, दवाई और कमाई इसके केंद्र बिन्दु हैं। इस एजेंडे में यह तय किया जाएगा कि कोई भूखा न रहे, सबके आवास की व्यवस्था हो, सबको शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुलभ हो। हम ऐसी व्यवस्था करें कि गरीब, गरीब न रहे वह स्वावलंबी हो, उसकी आमदनी बढ़े और वह किसी पर आश्रित व अवलंबित न रहे। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के सभी पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श के बाद हम जल्द ही अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष और फिर अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र

Share This News :