Homeराज्यो से ,
चुनाव खर्चो में सुधार जरूरी: विजयवर्गीय

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने चुनाव सुधारों की वकालत की है। शनिवार को उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि चुनावों में खर्चा भ्रष्टाचार का एक मुख्य कारण है। यदि चुनाव के अधिकतम खर्चे पर रोक लगी तो इस भ्रष्टाचार भी काफी मात्रा में अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधान सभा के चुनाव एक साथ कराए जाना भी चुनाव खर्च को कम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह और पार्टी स्वयं दीनदयाल जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर चुनाव सुधारों को लेकर परिचर्चा भी आयोजित करेगी। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना था कि आप भी स्वयं जानते हैं कि आचार संहिता लगे होने व तमाम चुनाव आयोग के प्रयासों के बाद भी चुनावी खर्चा जगजाहिर है। इसकी आड़ में भ्रष्टाचार आगे बढ़ रहा है। इसलिए चुनाव खर्चे को कम किया जाना जरूरी है। इसी के साथ उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि पार्टी इस पर विचार कर रही है कि जिन सीटों पर प्रत्याशी तय होते हैं उन पर पूर्व से ही प्रत्याशी को हरी झंडी दे दी जाए ताकि वह प्रचार में अधिक समय दे सके। उन्होंने कहा कि ऐसा उपाय आगामी के विधानसभा चुनावों में अपनाया जा सकता है। श्री विजयवर्गीय का कहना है कि यदि पहले से प्रत्याशी तय हो तो वह बेहतर जनसमर्थन जुटा सकता है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चौथी बार भी अपना परचम फहराने की स्थिति में हैं। क्योंकि यहां कांग्रेस है ही नहीं और सरकार ने काफी अच्छे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनहितैषी है और भविष्य में बेहतर काम करेगी। श्री विजयवर्गीय ने अगले साल जनवरी-फरवरी में प्रस्तावित तीन राज्यों के विधानसभा के चुनाव के संदर्भ में कहा कि वहां भी भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में हम अकाली दल के साथ छोटे भाई की भूमिका में रहेंगे। उन्होंने भाजपा का विजन साफ है वह विकासवादी सोच को लेकर आगे चल रही है और यह सोच जनता ने पसंद भी की है। उन्होंने कहा कि हम लोग केन्द्र सरकार की उपलिब्धयों को लेकर भी जनता के बीच जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकारें देश हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं और सीमा पर जवानों और देशवासियों का सम्मान भी बढ़ाया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भी भारत का नाम गर्व से लिया जाने लगा है।

Share This News :