Homeslider news,
अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी की प्रदेश की क्रिकेट सियासत में एंट्री

जयपुर।आखिरकार वही हुआ जिसका पिछले कुछ दिनों से अंदेशा लगाया जा रहा था। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी की प्रदेश की क्रिकेट सियासत में एंट्री हो गई है। रुचिर बेहद नाटकीय और गुपचुप तरीके से अलवर ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। गौरतलब है कि ललित मोदी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के चलते लंदन में निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

रुचिर मोदी की अलवर ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनने के साथ ही अब यह साफ़ हो गया है कि राजस्थान क्रिकेट की सियासत में आने वाले दिनों में कई रोचक मोड़ आ सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक़ अलवर ज़िला क्रिकेट संघ के चुनाव 21 अगस्त को संपन्न करवाये गए थे। लेकिन मज़ेदार बात ये है कि अलवर के इन चुनावों को बेहद गुपचुप तरीके से अंजाम दिया गया। चुनाव में रुचिर मोदी के अध्यक्ष पद की दावेदारी करने को लेकर भी सभी ने चुप्पी साधे रखी।

यही नहीं चुनाव नतीजों पर भी कोई पदाधिकारी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे थे। आखिरकार सोमवार को आरसीए पदाधिकारियों ने रुचिर मोदी के अलवर ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की पुष्टि कर दी।

Share This News :