Homeराज्यो से ,
आप विधायक का हिरासत में लिए जाने का दावा, पुलिस ने कहा ‘बातचीत’ के लिए बुलाया

आम आदमी पार्टी के एक विधायक ने आरोप लगाया कि यमुना नदी के पास एक ऐतिहासिक स्थल पर पूजा के आयोजन की कोशिश के लिए उन्हें हिरासत में लिया गया। जबकि पुलिस ने कहा कि विधायक को सिर्फ बातचीत के लिए बुलाया गया था।
किराड़ी से विधायक ऋतुराज गोविंद ने बताया कि छठ पूजा के अवसर पर वह अपने विधानसभा क्षेत्र में यमुना नदी के पास एक्सप्रेसवे के पास निठारी तालाब के करीब एक घाट बनवाने की कोशिश कर रहे थे जिसके लिए उन्हें तीन घंटे से अधिक समय तक अमन विहार पुलिस थाना में हिरासत में रखा गया।
बहरहाल, पुलिस ने इस बात पर जोर दिया कि विधायक को सिफ बातचीत के लिए बुलाया गया था और ना तो उन्हें हिरासत में लिया गया और ना ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि छठ पूजा को देखते हुए सुबह से ही वहां सीआरपीसी की धारा 144 लागू थी जो सात नवंबर तक लागू रहेगी।

Share This News :