Homeराज्यो से ,
मोदी सरकार पर राहुल का निशाना, अपने खराब दौर से गुजर रहा है लोकतंत्र

नई दिल्ली : 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को स्वास्थ्य कारणों से पार्टी की कार्य समिति की बैठक में शामिल नहीं हुईं। जिसके बाद उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में लोकतंत्र अपने सबसे खराब दौर में से एक से गुजर रहा है।

सीडब्लूसी की बैठक में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आजादी के दमन के प्रयासों और ऐसे खतरनाक षणयंत्रों को कामयाब नहीं होने देने के हमारे इरादों को और भी पक्का करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी का गला खराब है। सोनिया की अनुपस्थिति में कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक की अध्यक्षता उनके बेटे और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।
सीडब्ल्यूसी की बैठक में संगठनात्मक चुनाव और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Share This News :