Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मैं अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं:नरोत्तम

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज टीवी रिपोर्टर्स से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में नर्मदा मैया की सेवा के लिए कुछ संतों को सेवा कार्य का दायित्व सौंपा गया है। पर्यावरण, पानी, नदी संरक्षण का यह कार्य राजनीतिक कार्य नहीं। मध्यप्रदेश में दो वर्ष पहले ही इसकी शुरूआत हो चुकी। यह चुनावी या दलगत राजनीति से अलग हटकर एक सामाजिक महत्व का कार्य है। डॉ. मिश्र ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनकी स्वयं की इस पद पर आने की कोई इच्छा नहीं है। अनुसूचित जाति, जनजाति एक्ट के संबंध में उन राज्यों में प्रदर्शन नहीं हुए जहाँ कांग्रेस का शासन है। जबकि पंजाब, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश में भी अनुसूचित जाति के बंधु रहते हैं। कांग्रेस ने विभाजन की राजनीतिक के तहत भाजपा के विरूद्ध दुष्प्रचार किया है। मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रदर्शन में जब लोग घायल हुए तो उनके उपचार की परवाह या शांति की अपील करने के स्थान पर भारतीय जनता पार्टी पर बार किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की लोकप्रियता के कारण भाजपा को पूरे देश में मिल रहे विस्तार के अलावा मध्यप्रदेश में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्मस्थली को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की सरकार की कोशिशों से भी कांग्रेस खिन्न है। इसी वजह से कांग्रेस ने पूर्व की तरह यह दुष्प्रचार शुरू किया है, कि भाजपा संविधान बदल देगी। डॉ. मिश्र ने कहा कि मध्यप्रदेश में एनटी इन्कमबेन्सी जैसी कोई चीज नहीं है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने निरंतर परिश्रम से अलग छवि बनाई है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत के लिए पूर्णत: आश्वस्त है।

Share This News :