Homeराज्यो से ,
दिल्ली: सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां

दिल्ली के सदर बाज़ार इलाके की झुग्गियों में आज भीषण आग लग गई। आग का इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें दूर से ही देखी जा सकती थी। आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौजूद हैं।
आग बुझाने के लिए पहले दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। लेकिन हालात को देखते हुए दमकल की अतिरिक्त 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल दमकल दमकल की कुल 30 गाड़ियां आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही हैं।
वहीं चश्मदीदों का कहना है कि स्लम एरिया से सिलेंडर ब्लास्ट की आवाजें भी सुनने को मिली हैं। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सदर बाजार में तांगा स्टैंड के पास स्थिति झुग्गियों में आग लगने के बारे में शाम करीब 6:44 बजे एक फोन आया। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना की गई हैं और बचाव अभियान अब भी जारी है। उन्होंने कहा कि उस इलाके में करीब 100 झुग्गियां स्थित हैं। आग लगने की वजह की अभी तक पता नहीं चल सकी है।

Share This News :