Homeराज्यो से ,
अमित शाह बोले, केंद्र से आ रहे पैसे को चाचा-भतीजा मिलकर खा जाते हैं

सोनभद्र: 

सोनभद्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने तीसरी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में उन्होंने तीन तलाक के मुद्दे पर सपा, बसपा, कांग्रेस पर हमला किया।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र से आने वाला पैसा चाचा भतीजा मिलकर खा जाते हैं। इसके अलावा शाह ने मायावती पर भी हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि बहन जी कहती हैं कि सपा ठीक नहीं कर रही है। बसपा को लाइये, लेकिन आज भी लोग बसपा के भ्रष्टाचार को नहीं बोले हैं।

भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा आई तो गुंडे और भ्रष्टाचरियों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बहाने से राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

अमित शाह ने कहा, 'पहले पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब नहीं दिया जाता था, अब गोली का जवाब गोला से दिया जाता है। इसके अलावा शाह ने वन रैंक वन पेंशन के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को घेरा।'

कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल जी आपकी दादी का राज था, तब से ये मामला फंसा हुआ था। इसके बाद पिता जी का शासन आया। फिर आपकी माता जी मुखिया थीं, तब क्यों उन्होंने कुछ नहीं किया।

Share This News :