Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लाड़ले मंत्री नरोत्तम के घर जन्मदिन की रौनक, बधाई देने वालों का लगा तांता

ग्वालियर। आज मध्यप्रदेश के जनसंपर्क मंत्री और ग्वालियर चंबल अंचल के लाड़ले डाॅ. नरोत्तम मिश्र 58 वर्ष के हो गये। उनके पावन जन्मदिन पर समर्थकों में खुशी की लहर है। वह अपने प्रिय नरोत्तम जी को बधाई देने दतिया स्थित उनके निवास पर पहुंच रहे है। आज उनके आवास पर विशेष व्यवस्था की गई है।
यहां बता दें कि मंत्री डाॅ. मिश्र के जीवन का मुख्य लक्ष्य सिर्फ जनसेवा है। उनका सपना दतिया सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश का विकास है। इसके लिए वह पूरी दृढ़ इच्छाशक्ति से लगे भी है। ऐसे नेता विरले ही होते है, जो सिर्फ जनता के दिलों पर राज करते है। आज उनके 59वें जन्मदिन पर यह देखने को भी मिल रहा है। जनता अपने ऐसे प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने चंबल अंचल और पूरे प्रदेश से दतिया पहुंच रही है और शुभकामनायें दे रही है। मंत्री नरोत्तम के निवास पर लोगों के लिए विशेष इंतजामात इस पर किये गये है। सभी के लिए खानपान की उत्तम व्यवस्था की गई है।

Share This News :