Homeव्यापर ,slider news,
SC ने कर्नाटक से तमिलनाडु के लिए 15,000 क्यूसेक कावेरी जल छोड़ने को कहा

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आज एक अंतरिम आदेश में कर्नाटक सरकार से तमिलनाडु को अगले 10 दिन तक प्रतिदिन 15,000 क्यूसेक कावेरी जल छोड़ने को कहा, जिससे कुछ हद तक तमिलनाडु के किसानों की दशा सुधर सकती है।

शीर्ष अदालत ने तमिलनाडु को कावेरी जल विवाद न्यायाधिकरण (सीडब्ल्यूडीटी) के अंतिम आदेश के अनुसार कावेरी जल की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए तीन दिन में सुपरवाइजरी कमेटी से संपर्क करने का निर्देश दिया।

Share This News :